BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एएमयू : जल स्तर को फिर से जीवंत करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएमयू में जल शक्ति अभियान

एएमयू में जल शक्ति अभियान

अलीगढ़, 6 जुलाईः भारत सरकार के जल शक्ति अभियानः कैच द रेन अभियान के अन्तर्गत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा जल स्तर को फिर से जीवंत करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

अरबी विभाग ने जल स्तर के स्तर को बढ़ावा देने और पर्यावरण में सुधार करने के लिए लोगों से आग्रह करने के लिए राष्ट्रव्यापी जल शक्ति अभियान का आयोजन किया। विभाग के शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्षप्रो फैजान अहमद ने जल शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर बात की तथा जल संरक्षण के लिए भारत सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रोफेसर फैजान ने कहा कि देश में बढ़ते जल संकट से लोगों को कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़़ सकता हैपरन्तु हम भाग्यशाली हैं कि इस सम्बन्ध में एक मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता दिखाई पड़ रही है।

उन्होंने व्यक्तिगत और सार्वजनिक क्षेत्रों में जल संसाधनों के महत्व और जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एएमयू अन्य माध्यमों से वर्षा जल के संचयन और जल संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

प्रो फैजान ने विभाग के बाग-ए-अली क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा अनुमोदन के अधीन जल संचयन के बुनियादी ढांचे की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।

प्रो सामी अख्तर ने अभियान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की। जबकि प्रो तसनीम कौसर ने घर में जल संरक्षण के प्रबंधन के तरीके साझा किये।

प्रो मोहम्मद सनाउल्लाह नदवी ने वर्षा जल संचयन के लिए व्यक्तिगत और विभागीय स्तर के प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

डा अब्दुल जब्बार ने जल संरक्षण से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए और जल संकट से पीड़ित विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों का उदाहरण दिया तथा डा अराफात जफर ने वक्ताओं के मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में प्रस्तुत किया और समापन टिप्पणी दी।

इसके अतिरिक्तअहमदी स्कूल फार विजुअली चैलेंज्ड में राष्ट्रव्यापी जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकोंछात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

अहमदी स्कूल फार द विजुअली चैलेंज्ड की प्रिन्सिपल डा नायला राशिद ने कहा कि स्कूल शिक्षकडा बुशरा अब्बासी और श्री सलीम अहमद ने जल शक्ति अभियान के महत्व पर भाषण दिया। स्कूल छात्रोंअमन चैधरी और मेराज आलम ने कैच द रेनव्हेयर इट फाल्स के श्लोगन पढ़ने में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन सना रजा ने किया और इरम फातिमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments